- Hindi News
- कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह
गुमला. जम्मू-कश्मीरबाढ़ राहत सहायता समिति के बैनर तले आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर बाढ़ पीडितों के लिए 15 हजार रुपए संग्रह किया। इसका नेतृत्व आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव कांत विधायक कमलेश उरांव ने किया। आरएसएस कार्यालय लोहरदगा रोड से प्रारंभ हुआ, जो शहर के थाना रोड, सिसई रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, जशपुर रोड, डीएसपी रोड का परिभ्रमण किया गया। इस मौके पर निर्मल कुमार, अजित सिंह, दामोदर कसेरा, सागर उरांव, सविंद्र कुमार सिंह, सुबोध कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार पाठक, अखिल कुमार, अशोक त्रिपाठी, गणेश बाबा, संजय कुमार सहित कई लोग शामिल थे।