5 एमबीए की ट्रांसमिशन मशीन जली
गुमला. राजीवगांधी विद्युतीकरण के तहत भरनो प्रखंड स्थित सब स्टेशन में लगाए गए 5 एमबीए का ट्रांसमिशन मशीन शनिवार को जल गई। मशीन के जल जाने के कारण पूरा प्रखंड मुख्यालय अंधकार में डूब गया है। भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से शीघ्र 5 एमबीए की मशीन लगाने की मांग की है।