गीत-नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन
> राजकीयकृत मिडिल स्कूल में मना शिक्षक दिवस
भास्कर न्यूज. गुमला
राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कुम्हरिया गुमला 02 में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा सात के छात्र विरदीप एवं कार्तिक उरांव ने मंच संचालन किया।
पांचवीं के छात्र विष्णु उरांव ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, गान एवं कॉमिक प्रस्तुत किया। इसमें खुशबू कुमारी, आनंदित, निशा रानी, मनीषा, राजकुमार, सीताराम, सबीना आदि का सहयोग रहा। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है। शिक्षकों से कहा कि वे अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को टॉफी, पेंसिल एवं पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टुना साहू, कलावती देवी, माता समिति के विनायकी देवी, अनिता देवी, शिक्षकों में रघुनाथ साहू, कंचन अनिमा खलखो, पारा शिक्षक अनिल ओहदार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
मंच पर मौजूद अतिथि।