- Hindi News
- झारखंड प्रार्थना महोत्सव गुमला में कराने का निर्णय
झारखंड प्रार्थना महोत्सव गुमला में कराने का निर्णय
एराउज के सभागार में यीशु बुलाता है, झारखंड प्रार्थना महोत्सव गुमला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में विश्वविख्यात सुसमाचार प्रचारक डॉ पॉल दिनाकरण एवं बहन एवेंजलीन दिनाकरन मौजूद रहेंगे। हालांकि आयोजन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। इसे लेकर एक बैठक सेक्युरिटी वॉलेंटियर इंचार्ज राजकुमार नागवंशी की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने कमेटी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महासम्मेलन के आयोजन को लेकर एक मुख्य समिति और 16 उप समिति का गठन करना है। सभी 16 समितियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।
इसके लिए 2500 स्वयंसेवकों की जरूरत होगी। महासम्मेलन में उत्तरी पूर्वी के लोगों के आने की संभावना है। इसकी समुचित व्यवस्था पर चर्चा की गई। इससे पूर्व इस महासम्मेलन को संचालित करने के लिए सहमति बनी एवं संभावित स्थान सिसई रोड स्थित हवाई अड्डा का चयन किया गया। तत्पश्चात वित्तीय, ठहराव, पेयजल, लाइट, साउण्ड, टेंट संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। इसे लेकर अगली बैठक 25 सितंबर को होगी।
बैठक में एमपी टोप्पो, डा लोतेम डुंगडुंग, फ्रांसिस मिंज, सेत एक्का, रेव्ह ओहमा लकड़ा, रेवह नवीन बेक, झेलम गिद्धी, चजरस कुजूर, बेलस तिर्की, अमित एक्का, फा सतीश साहू, फा विजय कुमार नायक, फा फ्रांसिस, फा राजेन्द्र किण्डो, सजीत पन्ना, जॉनी आकाश, संगम, प्रवीण, पतरस, रोशन मिंज आदि उपस्थित थे।