- Hindi News
- गुमला. डीएसपीरोड स्थित गुरुकुल संस्थान के तत्वावधान में शिक्षक दिवस
गुमला. डीएसपीरोड स्थित गुरुकुल संस्थान के तत्वावधान में शिक्षक दिवस
गुमला. डीएसपीरोड स्थित गुरुकुल संस्थान के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन शहर के चित्रगुप्त भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक रवींद्र सिन्हा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए अपने विचार रखे। इस मौके पर छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद भगत ने किया। इस अवसर पर गौतम कुमार, नवीन गुप्ता, अमित कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
चित्रगुप्त भवन सभागार में शिक्षक दिवस मना