पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल प्रभारी नियुक्त

भाजपा मंडल प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला . भारतीयजनता पार्टी द्वारा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं को लेकर 24 सितंबर को आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। शनिवार को गुमला परिसदन में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके तहत गुमला ग्रामीण के लिए जितवाहन बड़ाईक, गुमला नगर दामोदर कसेरा, टोटो मंडल सुरेश सिंह, रायडीह मिसिर कुजूर एवं संत कुमार नागेशिया, डुमरी एवं जारी प्रखंड फुदो देवी एवं शिव शंकर उरांव, पालकोट प्रखंड विमला प्रधान, कामडारा प्रखंड भैरो सिंह खेरवार, बसिया प्रखंड दिनेश उरांव, भरनो प्रखंड समीर उरांव, सिसई प्रखंड आसेश बारला, घाघरा प्रखंड भिखारी भगत, बिशुनपुर प्रखंड आलोक उरांव को जिम्मेवार सौंपा गया है। इस मौके पर मला के विधायक कमलेश उरांव, विनय कुमार लाल, विनोद कुमार, कुमार रवि, दामोदर कसेरा, राम नंदन साहू, सत्यनारायण पटेल, भिखारी भगत, शकुंतला देवी सुरेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार मिश्रा ने किया।