कविता पाठ में जूही अव्वल
> हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन
भास्कर न्यूज . गुमला
मॉडल स्कूल घाघरा में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर, हिन्दी हमारी जीवन धारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टाना भगत महाविद्यालय घाघरा के प्रोफेसर रघुनंदन साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय में कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साहू ने हिन्दी की महत्ता बताते हुए कहा कि हिन्दी हमारी भाषा है, इसे बोलकर हम पुष्ट होते हैं। इसका आदर करें, हिन्दी का अपमान हमारे स्वयं की प्रतिष्ठा का अपमान है। मुख्य शिक्षिका सोनाली सोनाली त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी हमारी सभ्यता और संस्कृति की प्राणवायु है। यह हमारी आत्मा है, देश की मिट्टी की गंध है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कविता पाठ में प्रथम स्थान जूही सब्बा एवं कलावती, द्वितीय सुमित लकड़ा एवं अनंता साहू तथा तृतीय स्थान पर जगरनाथ गोप एवं सुभंती कुमारी रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम गीतांजली पांडेय, द्वितीय दीपिका मिश्रा तथा तृतीय अनंता रहे। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका सुभाष भारती एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।