पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

गुमला .आदिवासी बुद्धिजीवीमंच ने बेती मरवई गोलीकांड के दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मंच के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय, प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार को स्मार पत्र सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर झारखंड हाई कोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया गया है। मंच के महेंद्र उरांव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आदिवासी बुद्धिजीवी मंच का एक प्रतिनिधिमंडल आठ सितंबर को बिशुनपुर प्रखंड के बेती मरवई गांव गया था। वहां प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि राज्य सरकार एवं पुलिस के आला अधिकारी यह स्वीकार कर चुके हैं कि पुलिस की भयंकर भूल के कारण यह घटना घटी और निर्दोष लोग मारे गए।