- Hindi News
- अपहरण मामले में तीन लोगों को रांची ले गई पुलिस
अपहरण मामले में तीन लोगों को रांची ले गई पुलिस
> 20 अगस्त को रांची से गायब हुआ था अनुज, चुटिया थाने में अपहरण का मामला दर्ज
भास्कर न्यूज . गुमला
पालकोट रोड डिस्नरी मुहल्ला निवासी मुन्ना राम यादव के पुत्र अनुज कुमार यादव के अपहरण के मामले में शनिवार को रांची के चुटिया थाना जगन्नाथपुर थाने की गुमला पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद पूछताछ के लिए आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ अमित कुमार के बड़े भाई आशीष कुमार, टोटांबी निवासी अमित कुमार डिस्नरी मुहल्ला निवासी महेश राम को रांची ले गई। इस संबंध में गुमला के सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह चुटिया थाने का मामला है। रांची पुलिस अपना काम कर रही है। अपराधी को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।
बताया जाता है कि 20 अगस्त को रांची के चुटिया महादेव मंडप के समीप किराए के मकान से प्रिंस कुमार ने फोन कर अनुज कुमार यादव को बुलाया था। दोनों दोस्त हैं। इसके बाद से अनुज कुमार यादव का पता नहीं चल सका। 22 अगस्त को अनुज कुमार यादव के परिजनों ने रांची के चुटिया थाना में प्रिंस कुमार उर्फ अमित कुमार पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 अगस्त को रांची के जगन्नाथ थाने की पुलिस ने फोन कर अनुज कुमार यादव के परिजनों को बताया कि अनुज कुमार यादव की गाड़ी सूमो गोल्ड (JHO1BEO129) हटिया स्टेशन के पास से बरामद हुई है। गाड़ी में अपहृत अनुज कुमार यादव के दांये पैर का हवाई चप्पल, रूमाल एक रस्सी बरामद हुआ है। इसके बाद से रांची के दोनों थाने की पुलिस अनुज की सकुशल बरामदगी के लिए सघन अभियान चला रही है। प्रिंस कुमार की तलाश में गुमला पहुंची रांची पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापामारी की। इसके सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के सहयोग से प्रिंस के बड़े भाई आशीष कुमार, टोटांबी निवासी अमित कुमार डिस्नरी मुहल्ला निवासी महेश राम को पूछताछ के लिए रांची ले गई।