पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेफरल अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं

रेफरल अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसई . रेफरलअस्पताल सिसई में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। यहां तो दवाइयां मिलती है और ही चिकित्सक समय से बैठते हैं। शनिवार को लंगटापथा गांव से दो गर्भवती महिलाएं मुनिया खातून परिना खातून का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थीं। परंतु महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण महिलाओं को बगैर इलाज कराए लौटना पड़ा। दोनों महिलाओं ने कहा कि चार दिन से हमलोग इलाज के लिए अस्पताल रहे हैं परन्तु महिला चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण लौट रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डा नमिता ने मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया कि सोमवार को ओपीडी में मेरा ड्यूटी है। मुझे विभागीय कार्य से गुमला बुला लिया जाता है। वहीं दूसरी महिला चिकित्सक डा नीलिमा मिंज का बच्चा छोटा रहने के कारण ड्यूटी में परिवर्तन कर दिया गया है।