नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस
नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस
गुमला . नेशनलपब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष तेतरु उरांव एवं संरक्षक मो मकबूल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आचरण में उच्च नैतिक मूल्यों को उतारें। विद्यालय के संरक्षक ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जा सकता है। स्कूल के निदेशक मो. तस्द्दूक खान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल साक्षर बनाते हैं, बल्कि अपने उपदेश द्वारा ज्ञान की तीसरी आंख भी खाेलते हैं। कार्यक्रम में नाटक, डांस एवं अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दुधेश्वर सिंह तथा मंच संचालन नाहिद एवं नेहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।