पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु भक्ति फुटबाॅल प्रतियोगिता प्रारंभ

गुरु भक्ति फुटबाॅल प्रतियोगिता प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>वर्ग आठ से नीचे के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

>छह मैदानों में शुरू किया गया मैच

भास्कर न्यूज. गुमला

गुरु भक्ति फुटबाॅल प्रतियोगिता शनिवार से संत इग्नासियुस उवि में आरंभ हुआ है। इसमें 24 टीम हिस्सा ले रही हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आई टीम के लिए संत इग्नासियुस विद्यालय में रहने की व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान के उद्देश्य से किया गया है।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य फादर इरेनसियुस मिंज ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी वर्ग आठ से नीचे तथा 4 फीट 8 इंच से कम हाइट के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले स्कूलों में संत इग्नासियुस उवि गुमला, संत इग्नासियुस मिडिल स्कूल सोसो, संत पात्रिक, नोट्रोडेम स्कूल, डाॅन बाॅस्को स्कूल, संत अन्ना मिडिल स्कूल, संत पॉल संत पीटर टोगों, आरसी मिडिल स्कूल लोहरदगा, संत स्तानिसलास उवि लोहरदगा, संत जोन्स रांची, सापारोम, प्रभात तारा धुर्वा, लोयोला स्कूल खूंटी, संत मेरीस सिमडेगा और किशोर नगर की टीमें शामिल हैं।

खेल सुबह से विद्यालय के 6 मैदानों में शुरू किया गया। आज सात मैच संपन्न हुआ। इस मैच के मुख्य अतिथि सेवा निवृत शिक्षक रामाकांत शर्मा, बृजमोहन प्रसाद, फादर फलोरेंस गुड़िया, फादर इरेनसियुस मिंज, अजिता लकड़ा, नेम्हा मिंज, शांति माग्रेट बाड़ा, रश्मि प्रसाद, कुसूम देवी, तारा शंकर मुखर्जी, केदार नाथ मिश्रा, श्याम सुंदर ठाकुर, मुकेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।