- Hindi News
- झाविमो की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा
झाविमो की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा
झारखंड विकास मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय ज्योति संघ परिसर में तेंबू उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिचर्चा में सभी प्रखंडों के पदाधिकारी अध्यक्ष, महासचिव एवं जिला समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कई प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक की तिथि तय कर जिला अध्यक्ष तेंबू उरांव को बताया। झाविमो के केंद्रीय सदस्य सत्यनारायण दीवान ने कहा कि चुनाव में बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कार्य शुरू करना चाहिए। झारखंड में सभी दलों के लोग बाबूलाल जी को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। केंद्रीय सदस्य सदानंद बारला ने मरांडी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तन-मन-धन से कार्यकर्ताओं को काम करने का आह्वान किया। बैठक में सुजीत नंदा, सुशीला मिंज, गोविंदा टोप्पो, महेश उरांव, महिष उरांव, श्यामसुंदर साहू, बालेश्वर उरांव, प्रेमचंद उरांव, नवीन पंडा, महाप्रसाद उरांव, अनिल कुमार भगत, विनोद आईंद, विजय उरांव, शंकर उरांव, हरिलाल उरांव, मो. इलियास, सद्दाम हुसैन, फलिंद्र ओहदार, बसंत गुड़िया, चंद्रकिशोर खड़िया, गणेश सिंह, ओमप्रकाश साहू, रामाकांत साहू, मार्टिन तिर्की, नीरज बाखला, राजेश कुमार देवधरिया आदि मौजूद थे।