पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाघरा से पदयात्रा 18 को

घाघरा से पदयात्रा 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला .जिले में लूट, भय जुल्म के खिलाफ भाकपा माले 18 सितंबर को पदयात्रा निकालेगी। घाघरा से 25 किमी पदयात्रा कर डीसी कार्यालय के समक्ष बेमियादी सत्याग्रह आंदोलन चलाएगा। माले जिला सचिव विजय सिंह ने बताया कि जिले में मची लूट पर लगाम, बढ़ते अपराध हिंसा, महिला उत्पीड़न आम नागरिकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए ठोस उपाय करने तथा जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। घाघरा हाई स्कूल मैदान के पास से पदयात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सवालों पर डीसी द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।