फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 18 से
न्यू एकता क्लब खरका के तत्वाधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 18 सितंबर से शुरू होगा। यह जानकारी क्लब के सदस्य महादेव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले टीम का प्रवेश शुल्क बालक वर्ग 801 रुपए तथा बालिका वर्ग के लिए 601 रुपए रखा गया है। साथ ही पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता टीम को एक खस्सी और पांच हजार रुपए, उपविजेता को एक खस्सी एवं तीन हजार रुपए, तृतीय विजेता को एक खस्सी एवं दो हजार तथा चतुर्थ विजेता को एक हजार रुपए दिया जाएगा। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम विजेता को एक खस्सी एवं एक हजार, द्वितीय विजेता को एक छोटा खस्सी एक हजार रुपए, तृतीय एवं चतुर्थ विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।