पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के लिए चैरिटी शो 20 को

शिक्षा के लिए चैरिटी शो 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला. छोटानागपुरियातेली उत्थान समाज द्वारा गरीब, अनाथ एवं नि:शक्त बालिकाओं की शिक्षा एवं विवाह के सहायतार्थ 20 सितंबर को नगर भवन में चैरिटी शो का आयोजन किया जाएगा। चैरिटी शो रात आठ बजे प्रारंभ होगा। इसमें राज्य के सुप्रसिद्ध कलाकार नागपुरी, भोजपुरी एवं हिंदी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी छोटानागपुर तेली उत्थान समाज के महासचिव शिवचरण ने दी है। उन्होंने बताया कि चैरिटी शो के लिए 100, 200 एवं 500 का टिकट रखा गया है।