- Hindi News
- मुर्गी पालन के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं : विमला
मुर्गी पालन के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं : विमला
सदर प्रखंड के सेवई पंचायत के दुंदुकच्छार गांव में शनिवार को पांच दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मौके पर विधायक विमला प्रधान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। खासकर महिलाएं प्रयास करें, तो मुर्गी पालन कर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आईटीडीए सिमडेगा की ओर से दुंदुकच्छार के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेसो पदाधिकारी राम सागर, आयोजक आदिवासी महिला समाज सेवा केंद्र गुमला की उपाध्यक्ष निर्मला सिन्हा, सचिव दुनिया सिंह ने दीप जलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। मेसो पदाधिकारी रामसागर ने कहा कि मुर्गी पालन स्वरोजगार का लोकप्रिय माध्यम बन गया है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण निर्मला सिन्हा संचालन प्रशिक्षक हरिभूषण सिंह ने किया। मौके पर वार्ड सदस्य राजकिशोर बड़ाईक, प्रशिक्षक पप्पू , विश्वनाथ सिंह, ईश्वर बड़ाईक, तेजनारायण गंझू, विधायक प्रतिनिधि दीपक पुरी, रोहित कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में दुंदुकच्छार, गरजा, चिरोटोली और बेलगढ़ा के पांच महिला मंडलों की कुल 46 महिला प्रशिक्षार्थी भाग ले रही हैं।
मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यशाला में बोलतीं विधायक।