- Hindi News
- तिलेश्वर के सपनों को करेंगे पूरा : विधायक
तिलेश्वर के सपनों को करेंगे पूरा : विधायक
> तिलेश्वर की शहादत को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा : साबी
>छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का 9वें वर्षगांठ पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
भास्करन्यूज . लोहरदगा
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की 7वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्व. तिलेश्वर साहू की प|ी साबी देवी, विधायक कमल किशोर भगत नप अध्यक्ष पावन एक्का ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष शिवदयाल साहू ने कहा कि समाज के लोग संगठित हो रहे हैं। युवा ही आज के दौर में किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। एकजुट होकर समाज को आगे ले जाया जाएगा। मुख्य अतिथि साबी देवी ने कहा कि तिलेश्वर साहू की शहादत को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। तिलेश्वर साहू की हत्या के आरोपियों को सीबीआई जांच के माध्यम से बेनकाब करूंगी। विधायक केके भगत ने कहा कि तिलेश्वर वीर पुरुष थे। उनके बताए गए मार्ग पर चल झारखंड के लोग एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी हत्या राजनीतिक षडयंत्र के साथ की गई थी।
नप अध्यक्ष पावन एक्का ने कहा कि तिलेश्वर साहू को कभी भूला नहीं जा सकता है। मौके पर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डा टी साहू, समाज के युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू, प्रदेश महासचिव कैलाश साहू, जिप सदस्य शामिल उरांव, कलावती देवी, गुमला जिलाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, कलिन्द साहू, सिमडेगा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, रांची के शंकर साहू, चतरा के धमेंद्र साहू, लोहरदगा के मुन्ना साहू, विदेशी साहू, ज्ञान साहू, रामविलास साहू, बजरंग साहू, मनोज साहू, रमेश साहू, रामू साहू, पवन साहू, बलराम साहू, भागवत साहू, भुवनेश्वर नायक, हीरालाल साहू, दिलीप साहू, अनिता साहू, ललिता साहू, सुनीता साहू, प्रतिमा देवी सहित समाज के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
तिलेश्वर साहू की प्रतिमा अनावरण पर माल्यार्पण करते नप अध्यक्ष पावन एक्का तथा सम्मेलन में मंच पर उपस्थित अतिथि।
तिलेश्वर की प्रतिमा का अनावरण
सम्मेलनके पूर्व स्व तिलेश्वर साहू की का प्रतिमा अनावरण उनकी प|ी साबी देवी ने किया। इसके बाद लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिलेश्वर समाज के जननायक थे। उन्होंने सर्वप्रथम गुमला जिले के समाज के युवा अध्यक्ष, 2005, 2008 त