पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

गुमला | प्रधानमंत्रीनरेन्द्र माेदी द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान को सफल के लिए एसएस बालिका उच्च विद्यालय गुमला के द्वारा शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य उर्मिला देवी, कौशल प्रसाद सिंह एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ मिल कर विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। स्वच्छ भारत स्वच्छ स्कूल कार्यक्रम के तहत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय छोटा लारो गांव के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी मुखिया लोलस उरांव की अध्यक्षता में जागरूक रैली निकाली गई। मौके पर रैली के माध्यम से लोगों को खुले में शौच नहीं करने की अपील की गई और आस-पास के गंदगी को साफ रखने के लिए लोगों को उत्प्रेरित किया। मौके पर बीआरसी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार, प्रखंड समन्वयक फिरोज अंसारी, अनीता कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक निशित कुमार उपस्थित थे।



फोटो 26 गुमला 7 में स्वच्छता अभियान को लेकर निकाली गई रैली