नोट्रोडम स्कूल में करियर काउंसलिंग
नोट्रोडम प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को 12वीं के छात्राओं के बीच करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य सिस्टर मेरीटेसी, सिस्टर करुणा, सिस्टर दिप्ती, सिस्टर रेखा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। काउंसलिंग में शामिल 12 वीं कक्षा के 27 छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में जीवन में आने वाले हर परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर मेरीटेसी ने कहा कि घर शिक्षा का पहला विद्यालय दूसरी पाठशाला है। विद्यार्थियों के जीवन में कई कठिनाइयां आती है। उन कठिनाइयों को सामना करने वाला ही आगे चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। मौके पर सैयद शाहिद हुसैन, विजय कुमार पांडेय, संत कुमार सुधांशु, शेखर राय, महा मिश्रा, मीनाक्षी, विनित कुमार सिंह, अनूप कुमार, सहला नाज, शशि शंकर, मनोज कुमार तिवारी, नीलम, संगीता लकड़ा, लौरेन टीन आदि मौजूद थे।
काउंसलिंग में शामिल छात्राएं।