अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता कल
गुमला. न्यूनौजवान कमेटी आजाद बस्ती के सदस्यों की बैठक सदर मो अमजद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 दिसंबर को संध्या पांच बजे से आजाद बस्ती स्थित मैदान में चेहल्लुम का अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि बेहतर करतब दिखाने वाले खिलाड़ी अखाड़ा समिति को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भूषण तिर्की, विशिष्ट अतिथि अंजुमन के सदर सलीम खान सेक्रेट्री मो रिजवान रहेंगे। बैठक में कहा गया कि रात के नौ बजे से रांची के कव्वाल कैसर इमाम जानी द्वारा शहीदी कव्वाली प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में मो. मोनू, मो. इमरान, मो. अफजल, मो. नौशाद, मो. वसीम, मो. सदाब, मो. फुरकान, मो. गुफरान, मो. अफजल, मो. नसीम, मो. सन्नी, मो. नदीम, मो. रिजवान, मो. कैश आदि मौजूद थे।