पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप गुप्ता अध्यक्ष हीरा सोनी बने सचिव

संदीप गुप्ता अध्यक्ष हीरा सोनी बने सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीभवन पालकोट रोड गुमला में रोटरी क्लब के सदस्यों की हुई बैठक में सत्र 2016-17 के अध्यक्ष एवं 2015-16 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें सत्र 2016-17 के लिए अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सत्र 2015-16 के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव हीरा सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल चुने गए। सत्र 2015-16 के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का कार्यकाल एक जुलाई 2015 से आरंभ होगा। इस मौके पर नवमनोनीत अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं सचिव हीरा सोनी ने कहा कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है। हमलोग मानव सेवा एवं जन कल्याणार्थ जो भी संभव होगा, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा करना ही धर्म है। हर क्षेत्र में हम सब मिलकर काम करेंगे। शिक्षा और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। अभी भी भारत में साक्षरता मिशन का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 तक भारतवर्ष से अशिक्षा को दूर भगाने का रोटरी ने ठाना है। बैठक में जयकिशोर सिंह, अनुप कुमार गुप्ता, डॉ. सुगेंद्र साय, अजय कुमार, पंचू साहू, प्रभात रंजन, अनमोल गुप्ता, रामजी प्रसाद, विजय दी ग्रेट, भैरव प्रसाद, अशोक साह, डॉ. पंकज, राजकुमार जायसवाल, बसंत कुमार, तपेश्वर लाल, श्रीभगवान साबू, मनोज कुमार, मनोज शर्मा, विशेश्वर प्रसाद, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, पवन गुप्ता एनके तिवारी आदि उपस्थित थे।