पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा शक्ति ने संत पात्रिक स्कूल को किया पराजित

युवा शक्ति ने संत पात्रिक स्कूल को किया पराजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमवीरअल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग दो में खेले जा रहे सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को संत पात्रिक स्कूल बनाम युवा शक्ति टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें युवा शक्ति की टीम ने संत पात्रिक स्कूल की टीम को 7 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संत पात्रिक की टीम निर्धारित 40 ओवर में से 31 ओवर खेलकर 135 रन बना सकी। टीम की ओर से सचिन खलखो ने सर्वाधिक 25, आलोक एक्का एक, मुकेश उरांव अविनाश राजू कुजूर ने क्रमश: 16-16 रन का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी करते हुए युवा शक्ति टीम के दीपक शिवांशु ने तीन-तीन विकट तथा हिमांशु आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी युवा शक्ति की टीम ने तीन विकेट खो कर आदित्य के नाबाद 58 रन की बदौलत जीत दर्ज कर ली। आदित्य के अलावा टीम की ओर से अनिकेत ने 35, सिद्धार्थ ने 21, आनंद ने 10 जयंत ने 5 रन की पारी खेली। संत पात्रिक की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन, प्रवीण आलोक को क्रमश: एक-एक विकेट लेकर संतोष करना पड़ा। इस मैच में अंपायर की भूमिका आकाश कुमार अमर और स्कोरर की भूमिका ने निभाई।