पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी

क्रिसमस को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमसऔर नव वर्ष के आगमन को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। जिला मुख्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण सड़कों में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ख्रीस्तीय धर्मावलंबी क्रिसमस के साथ-साथ क्रिसमस के बाद होने वाले अपने सगे संबंधियों के विवाह को लेकर जमकर खरीदारी में जुटे हुए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ा, जूता, सीडी कैसेट सजावट के सामग्रियों की दुकानों में देखी जा रही है।

क्रिसमस को लेकर सिसई रोड स्थित संत पात्रिक महागिरजाघर समेत अन्य गिरजाघरों में रंगाई, पुताई सजावट का काम जोरों पर है। इसके अलावा ईसाई बहुल इलाकों में क्रिसमस को लेकर लोग अपने घरों आसपास के इलाकों में साफ- सफाई के काम में जुटे हैं। इन स्थानों में क्रिसमस पर आधारित गीत अभी से ही बजने शुरू हो गये हैं। कई जगहों में शाम ढलते ही युवाओं की टोलियां क्रिसमस के गीतों पर झूमते नजर रहे हैं। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों, संस्थानों संघों द्वारा क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह आयोजित करने की तैयारी में हैं। संत इग्नासियुस हाई स्कूल, संत पात्रिक सभागार, उर्सुलाईन कॉन्वेंट, डॉन बॉस्को स्कूल आदि स्थानों में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्रिसमस पर्व में साथ ही लोग वर्ष 2014 की विदाई नए वर्ष 2015 के आगमन को लेकर अभी से ही सैर सपाटा को लेकर रणनीतियां तैयार करने लगे हैं। युवा वर्ग नव वर्ष में घूमने का स्थल चयन करते हुए पकवानों की सूची तैयार कर ली है।

संत पात्रिक महागिरजाघर।