- Hindi News
- सड़क निर्माण में हो रहा घटिया सामान का उपयोग
सड़क निर्माण में हो रहा घटिया सामान का उपयोग
सदरप्रखंड क्षेत्र के आर्दश गांव तेलगांव से कोनाटोली गांव तक आरईओ विभाग द्वारा छह किमी दूरी तक बनाए जा रहे सड़क में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। मंगलवार को तेलगांव पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण उपायुक्त गौरी शंकर मिंज से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की अपने स्तर से जांच करने की मांग की है।
उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि तेलगांव से कोनाटोली तक ग्रामीणों की सुविधा के लिए आरईओ विभाग द्वारा बनाए जा रहे पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण पथ बनने के साथ ही जगह-जगह पर उखड़ रहा है।संवेदक द्वारा अपने मन मुताबिक स्थानों पर गार्डवाल बनाया जा रहा है। इसका विरोध किये जाने पर संवेदक श्याम साहू लालजी द्वारा ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है। सड़क का सही तरीके से निर्माण नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष से संपर्क कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि तेलगांव पंचायत के ग्रामीणों ने विगत 28 नवंबर को भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराया गया था।
ज्ञापन सौंपने वालों में तेलगांव के ग्रामसभा अध्यक्ष सुरेश भगत, प्रद्युम्न सिंह, एतवा उरांव, दुर्जन सिंह, पूरन प्रधान, मंगरा प्रधान, रूपमति देवी, महेश्वरी देवी, यशोदा देवी, मलती देवी, धर्मावती देवी, सावित्री देवी, पनो देवी, मंजू देवी, बिंदू देवी, लीला देवी, चिंतामुनी देवी, सुकरमनी उराईन, उर्मिला देवी, फुलो उराईन, दिव्या तिग्गा, अइजिता तिग्गा, करमेला कुजूर, अनिता लकड़ा, शुचिता कुजूर, किरण कुजूर, निशि कुजूर, पुष्पा कुजूर, जयमुनी देवी, अंकिता तिग्गा, कमदली मिंज, त्रिलोक सिंह, बंधन सिंह, नीलांबर सिंह, दिलीप सिंह, राम सिंह, अंगत सिंह, सुमंत सिंह, जीतवाहन सिंह, संजय सिंह, रूबेल लकड़ा, नेलसन लकड़ा, सुमंगल उरांव, प्रकाश प्रधान, सुदामा लोहरा, बसंत उरांव, अगवा कुजूर, बिरसा उरांव, नीलम कुमारी, सुमंती कुमारी, कार्तिक उरांव, घुमना उरांव, भादो उरांव, हौदा उरांव, शनिचरवा उरांव समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण।