आपसी झगड़े में युवक घायल
गुमला | गुमलाथाना स्थित खोरा भकुआटोली निवासी बंधना उरांव का 25 वर्षीय पुत्र अमन उरांव को उसके चचेरा भाई कृष्णा उरांव ने लकड़ी के टुकड़ा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में अमन ने बताया कि चचेरा भाई अनिल उरांव तथा कृष्णा उरांव के बीच मोबाइल के चिप को लेकर झगड़ा हो रहा था। मैं उन्हें समझाने गया, लेकिन उल्टे कृष्णा उरांव ने लकड़ी के टुकड़ा से मेरे सिर में मार दिया। इस संबंध में गुमला थाना में कृष्णा उरांव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।