आवेदन देकर प्रताड़ित करने का आरोप
गुमला| सिसईथाना क्षेत्र के आजाद बस्ती ग्राम निवासी अल्ताफ अंसारी ने सिसई थाना में लिखित आवेदन देकर खुद को प्रताड़ित करने का अारोप गांव के पंचायत पर लगाया है। अल्ताफ अंसारी प्रताड़ना का शिकार होने के बाद सदर अस्पताल गुमला में इलाजरत है। आवेदन में अल्ताफ ने कहा कि सिसई थाना में अपहरण का कांड संख्या 271/14 को हटाने के लिए पंचायत के लोग उस पर दबाव डाल रहे थे। इसे लेकर पांच दिसंबर सात दिसंबर को ग्रामीणों ने पंचायत बुलाया था। पंचायत में मुझे बुलाकर मुझे प्रताड़ित किया गया। इस कारण मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन मुझे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई में भर्ती कराया है। अल्ताफ ने बताया कि वह मरीज है। अल्ताफ ने थाना प्रभारी से पंचायत में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून संगत कार्रवाई की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।