पीआईएल दायर करेगा चैंबर
गुमला | चैंबरऑफ कॉमर्स जल कर शुल्क को लेकर नगर पंचायत गुमला के विरुद्ध हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करेगी। इस संबंध में चैंबर अध्यक्ष मो. सब्बू सचिव हिमांशु केशरी ने कहा है कि जनता के हित में नगर पंचायत से टैक्स के संबंध में लंबे अंतराल से चले रहे विवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखा गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में भी आवेदन सौंपकर मामले को रखा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा रांची नगर निगम से भी अधिक जल में टैक्स लिया जा रहा है। ऐसा कर नगर पंचायत लोगों को परेशान कर रही है। इसके विरोध में चैंबर ने जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, राजेश गुप्ता, गोविंद लाल पटेल, विकास सिंह, रमेश चीनी, फणीभूषण सिन्हा, आदित्य सोनी, ज्योति लाल मनोज मलानी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।