पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | सदरथाना क्षेत्र के टंगरा स्कूल के समीप दोपहर बारह बजे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ठेकेदार उदय कुमार साहू घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया।उदय के पैर शरीर के कई हिस्से में चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय कुमार साहू अपने मोटरसाइकिल से पटेल चौक से काली मंदिर की ओर जा रहे थे। इस दौरान टंगरा स्कूल के समीप सड़क में जाम लगा हुआ था। जाम से किसी प्रकार निकलने के चक्कर में वे ट्रक की चपेट में गए और घायल हो गए। गुमला पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में कर ली है।