पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर को मिला गोल्ड मेडल

समर को मिला गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | शहरके नीचे बाजार निवासी मोइजुल हक आफताब की पुत्री समर अफरोज आरसी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों गोल्ड मेडल मिलने से शिक्षा जगत में सिमडेगा का मान बढ़ा है। समर अफरोज ने नई दिल्ली स्थित देश के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से इटालियन भाषा में डिप्लोमा किया है। इसकी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के कारण समर को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। समर ने मैट्रिक की परीक्षा सिमडेगा के उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण की है। वहीं उसने सिमडेगा कॉलेज से इंटरमीडिएट केओ कॉलेज गुमला से इंग्लिश ऑनर्स तक की शिक्षा प्राप्त की है। समर की शैक्षणिक यात्रा आगे भी जारी रहेगी। उसने जामिया मिलिया इस्लामिया से ही स्पेनिश भाषा की पढ़ाई करने का निर्णय लिया है। सिमडेगा की बेटी की इस उपलब्धि पर शहरवासी गदगद हैं। समर और उसके परिवार वालों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।