चेहल्लुम का जुलूस आज, तैयारियां पूरी
चेहल्लुम का जुलूस 14 दिसंबर को दिन के बारह बजे से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को लेकर सेंट्रल चेहल्लुम कमेटी विभिन्न अखाड़ा समितियों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं अखाड़ा समितियों द्वारा जुलूस में निकाली जाने वाली कई आकर्षक ताजिया बनकर तैयार है। जुलूस दिन के बारह बजे धोबी मुहल्ला स्थित बड़ा इमाम बाड़ा से फातिहाख्वानी के बाद निकाली जाएगी।
इसके बाद सभी मुहल्ले के अखाड़ा समिति अपने-अपने अखाड़ों के साथ बाजार टांड़ पहुंच एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस बाजार टांड़ परिसर से निकल कर चांदनी चौक, सिसई रोड होते हुए संत इग्नासियुस हाई स्कूल तक जाएगी। जहां से पुन: वापसी करते हुए शोभा यात्रा टावर चौक पहुंचेगी।
यहां चेहल्लुम सेंट्रल कमेटी द्वारा विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोगों अखाड़ों के सदर सेक्रेटरी का पगड़ी पोशी होगी। इधर सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन भी अपनी पूरी तैयारी में है। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी घटना से निपटने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारी के साथ स्टेटिक बल अर्द्ध सैनिक बल मौजूद रहेंगे।
जुलूस में न्यू नौजवान कमेटी आजाद बस्ती, मुस्लिम युवा क्लब गांधी नगर, गोल्डन क्लब चांदनी चौक, रज्जाक लेन, अहमद लेन, रजा कॉलोनी, मिल्लत कॉलोनी, अली घोल पंजाबी गली, इस्लामपुर, या वारिश पिया गौस नगर, कुरैशी मोहल्ला, धौताल क्लब, न्यू रजा कॉलोनी, थाना रोड समेत पंद्रह मोहल्लों के अखाड़ा समिति शामिल होंगे।
गोल्डन धौताल क्लब निकालेगा आकर्षक ताजिया
जुलूसके दौरान चांदनी चौक के गोल्डन क्लब धौताल क्लब द्वारा निकाले जाने वाला ताजिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा। गोल्डन क्लब के सदस्यों द्वारा डाल्टनगंज के कलाकारों के सहयोग से ताजिया के रूप में आकर्षक कर्बला की आकृति बनायी गई है। वहीं शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे छह घुड़सवार युवक कर्बला की जंग को दिखाते नजर आएंगे। इसके अलावा धौताल क्लब द्वारा निर्मित ताजिया के माध्यम से लखनऊ का छोटी इमाम बाड़ा का दृश्य दिखलाया गया है।
धौताल क्लब द्वारा बनाई गई आर्कषक ताजिया।