पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल का दाम घटा, कम नहीं हुआ बस किराया

डीजल का दाम घटा, कम नहीं हुआ बस किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर उतर कर करेंगे आंदोलन : हांदू

जिलापरिषद सदस्य सह झापा नेता हांदू भगत ने कहा कि एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बस किराया कम करने की मांग की गई है। बस किराया कम नहीं कर यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूला जा रहा है। पूर्व में डीजल के मूल्य में एक रुपया की बढ़ोतरी के बाद बस मालिकों ने गुमला से रांची के भाड़ा में पांच रुपए की वृद्धि कर दी। भगत ने एसडीओ से बस किराया निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने बस किराया कम नहीं किए जाने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

65पैसे प्रति किमी की दर से हो किराया निर्धारित : मो. फिरोज

कांग्रेसके सोशल मीडिया इंचार्ज आईवेक के जिला महासचिव मो. फिरोज आलम ने कहा कि बस किराया कम नहीं होने से यात्रियों छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 65 पैसे प्रति किमी की दर से हर मार्ग पर बस किराया निर्धारित करे। इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर 8 दिसंबर को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

सरकार का गाइड लाइन मंगाया गया है: एसडीओ

अनुमंडलपदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि बस किराया कम करने को लेकर कई आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी से किराया निर्धारण के लिए सरकार की गाइड लाइन मांगी गई है। साथ ही बातचीत के लिए उन्हें बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि गाइड लाइन मिलने में देर होने पर वे अपने स्तर से पहल करेंगी। बस मालिकों के साथ बैठकर नए सिरे से बस का किराया निर्धारित किया जाएगा।

सरकार की ओर से नहीं है कोई गाइड लाइन : सचिव

इससंबंध में गुमला जिला बस ऑनर एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार लाल ने कहा कि पूर्व में डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई थी। हाल के तीन माह में डीजल के दाम में कमी आई है। निवर्तमान एसडीओ ने बस किराया में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को घटाकर 10 प्रतिशत किया था। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किराया को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं है।

प्रतिक्रिया देने वाले लोग।

अश्विनी/आरिफ| गुमला

डीजलके मूल्य में लगातार कमी होने के बाद भी बस किराया कम नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बस किराया घटाने की मांग को लेकर लोग आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ते ही बस किराया बढ़ा दी जाता है, लेकिन डीजल का दाम घटने