पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटपाथ दुकानदार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा प्रशासन : प्रेम

फुटपाथ दुकानदार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा प्रशासन : प्रेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटपाथदुकानदार संघ के पदाधिकारियों-दुकानदारों की बैठक रविवार को बड़ाईक मुहल्ला स्थित टंगरा में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रेम मसीह लकड़ा ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के साथ जिला प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर से फुटपाथ दुकानदारों के लिए अब तक कोई दुकान की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे फुटपाथ दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वे जहां-जहां दुकानें लगाकर परिवार चला रहे हैं। प्रशासन दुकानदारों को उसी मार्गों में स्थायी दुकान उपलब्ध कराए, जहां वे दुकान लगाते हैं। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि फुटपाथ दुकानदार संघ अपनी समस्याओं के निदान को लेकर 15 दिसंबर को नगर पंचायत पदाधिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपेंगे। सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मिलने वाले लाभ को लेकर सभी फुटपाथ दुकानदार अपना पहचान पत्र आधार कार्ड का छाया प्रति समेत दो पासपोर्ट साइज का फोटो संघ के सचिव के पास जमा करेंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले छोटा या बड़ा सब्जी विक्रेता डेली मार्केट में अपनी दुकान लगाएं बताया गया कि संघ की अगली बैठक 28 दिसंबर को होगी। अध्यक्षता प्रेम मसीह लकड़ा ने की। इस अवसर पर सविंद्र कुमार सिंह, गोपाल निधि, विजय साव, विनय गोप, महेश गोप, बद्री प्रसाद, कृष्णा यादव, रामनाथ पांडेय, बिरजू साव, बंधना महतो, सिकंदर गोप, राजेश सिंह, छोटू गोप, जितन देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी कमला देवी समेत कई फुटपाथ दुकानदार शामिल थे।