पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरती पर मुक्तिदाता बनकर आए प्रभु यीशु : फादर इरेंसियुस

धरती पर मुक्तिदाता बनकर आए प्रभु यीशु : फादर इरेंसियुस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> ख्रीस्त जयंती सह मिलन समारोह संपन्न

भास्करन्यूज | गुमला

मसीहीमैत्री संघ द्वारा रविवार को संत पात्रिक मैदान में ख्रीस्त जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फादर इरेंसियुस मिंज, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस फ्रांसियुस मिंज, जेसीसी के जोनल सेक्रेट्री एमपी टोप्पो, संघ के अध्यक्ष जगदीश कुजूर, फादर सामुएल कुजूर फादर सिप्रियन कुल्लू ने संयुक्त रूप से चरनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फादर इरेंनसियुस मिंज ने कहा कि क्रिसमस खुशियों का त्योहार है। प्रभु यीशु दुनिया में संपूर्ण मानव के कल्याण के लिए आए थे। हम सभी ख्रीस्त जयंती पर आयोजित समारोह में शांति पाने के लिए एकत्रित होते हैं। प्रभु यीशु धरती पर मुक्तिदाता बन कर आए। धरती पर उनका आना रहस्य है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। प्रभु यीशु निश्चित हमारे जीवन में परिवर्तन लाएंगे। वे मनुष्य के पापों को धो देते हैं। क्रिसमस के मौके पर हम सभी दीन दुखियों की सेवा करने का संकल्प लें। इसके पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ के अध्यक्ष जगदीश कुजूर ने कहा कि आज हम सभी ख्रीस्तीय धर्मावलंबी, सभी चर्चों के पुरोहित एक स्थान पर प्रभु यीशु को याद करने के लिए जमा हुए हैं। मसीही मैत्री संघ प्रत्येक वर्ष बालक यीशु के आगमन को लेकर ख्रीस्त जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन करता है। मौके पर एनएलएफ चर्च के रेव्ह सुनिल कुमार राय, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च के पादरी नवीन बेक, कलवरी गोस्पल चर्च के पास्टर सतीश साहू, जीईएल चर्च के रेव्ह ओमा लकड़ा, एजी चर्च के पास्टर फ्रांसिस टोप्पो ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म होते ही सारा संसार जगमगा उठा। प्रभु यीशु धरती में अवतरित होकर संपूर्ण मानव जाति के पापों को अपने साथ लेकर शूली पर चढ़ गए। ख्रीस्तीय विश्वासी क्रिसमस के मौके पर दिन-दुखियों की सेवा करें। तभी हमें क्रिसमस की खुशियों का अहसास होगा। इस अवसर पर लुथरेन बालिका हॉस्टल, कलवरी रोस्पल चर्च, उर्सु लाइन कॉन्वेंट, एनडब्ल्यू जीएल चर्च, संत अन्ना छात्रावास, एसडीए चर्च, सीएनआई चर्च, न्यू लाइफ फैलोशिप चर्च, संत पात्रिक छात्रावास, ईएमएल चर्च, संत इग्नासकयुस छात्रावास, संत जोन मेमोरियल स्कूल, जेम्स प्रार्थना भवन, सीएफआई चर्च, साक्षी ग्रुप, ने