पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत पात्रिक की टीम ने तरुण क्रिकेटर्स को 50 रन से हराया

संत पात्रिक की टीम ने तरुण क्रिकेटर्स को 50 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंच पर उपस्थित अरुण उरांव अन्य।

भास्कर न्यूज | गुमला

परमवीरअल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग दो में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग मैच में रविवार को तरुण क्रिकेटर्स बनाम संत पात्रिक टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें संत पात्रिक की टीम ने तरुण क्रिकेटर्स को 50 रन से पराजित किया। संत पात्रिक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम की ओर से अविनाश ने 28, आलोक एक्का ने 34, आलोक लकड़ा ने 32, रोहित ने 26 रवि उरांव ने 29 रन बनाए। तरुण क्रिकेटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मक्की सोनी ने चार विकेट झटक लिये। वहीं आकाश, ज्ञान, अमित सत्यम को एक-एक हासिल किए। जवाबी पार खेलने उतरी तरुण क्रिकेटर्स की टीम महज 150 रनों पर ढेर हो गई। संत पात्रिक की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन एक्का ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। इसके अलावा प्रवीण मुकेश को दो- दो विकेट मिले। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व आईजी अरुण उरांव सचिव कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अरुण उरांव ने कहा कि बेहतर मंच मिलने से यहां के कई प्रतिभावन खिलाड़ी उभरकर सामने रहे हैं। मगर सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी खुलकर अपनी प्रतिभा को नहीं दिखा पा रहे हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन का ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ियों को राज्य राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना लक्ष्य है। मौके पर जितेंद्र सिंह, बाघंबर ओहदार, अजित भास्कर, भगवान चंद्र दीक्षित, चंद्रशेखर शाहदेव, सदय जायसवाल, छोटू, मधुसूदन उरांव, रविंद्र गोप, मनोज चौधरी, कुंदन सिन्हा, नीरज कुमार, नितेष कुमार समेत कई क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।