पुलिस संरक्षण में चल रहा है इलाज
गुमला | नवजातको बेचने के आरोप में जेल भेजे गए प्रमोद सिंह की तबियत मंडल कारा में अचानक खराब होने के बाद रविवार को जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि प्रमोद पेट दर्द से परेशान था। सदर अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रमोद का इलाज चल रहा है।