पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नमंच में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रश्नमंच में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> संकुल स्तरीय अंग्रेजी संस्कृत विषय पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित

भास्करन्यूज |लोहरदगा

शीलाअग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को संकुल स्तरीय अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, सरस्वती शिशु मंदिर सेन्हा, विद्या मंदिर कैरो, सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर कुड़ू, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के लगभग 75 भैया बहनों ने भाग लिया। इसका उदघाटन विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद तथा गुमला संभाग के निरीक्षक डॉ. रमेश पाठक ने किया। अंग्रेजी विषय में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान पर शिशु मंदिर कैरो, बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान शिशु विद्या मंदिर कुड़ू, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर कुड़ू रहा। संस्कृत विषय में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान शिशु विद्या मंदिर कैरो, बाल वर्ग में प्रथम स्थान शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान शिशु विद्या मंदिर कैरो शिशु विद्या मंदिर सेन्हा वही किशोर वर्ग में प्रथम शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय शिशु विद्या मंदिर कैरो का रहा। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजयी प्रतिभागी 23 24 दिसंबर को विद्या मंदिर रामगढ़ में होने वाली प्रांतीय स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य कुमार विमलेश, राजवल्लभ शर्मा, अमरकांत शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, सूर्यकांत पाठक, जनार्दन पांडेय, मुकेश कुमार सिन्हा , मधुमिता शर्मा, मिथिलेश कुमार कौशल, श्यामसुंदर कुमार आदि ने सहयोग किया।

उपस्थित छात्र-छात्राएं।