पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन के लिए अभिशाप है फाइलेरिया : डीसी

जीवन के लिए अभिशाप है फाइलेरिया : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरअस्पताल परिसर में रविवार को समारोहपूर्वक फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डीसी गौरीशंकर मिंज, विशिष्ट अतिथि एनवीबीडीसीपी केंद्रीय सलाहकार डॉ. बीआर थापर, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पुष्पा मरिया बेक सिविल सर्जन डॉ. एलएनपी बाड़ा, एसीएमओ डॉ. जेपी सांगा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य को फाइलेरिया मुक्त प्रदेश बनाने के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जीवन के लिए एक अभिशाप है। लेकिन इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। वर्ष में एक बार तथा पांच वर्षों तक लगातार फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी अलमेंडाजोल गोली की निर्धारित खुराक लेकर फाइलेरिया से बचा जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। एमडीए कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा सकती है। इस वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत गुमला से हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता औरफा इलेरिया से मुक्ति संभव है।

फाइलेरिया मुक्ति के लिए संचालित इस अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर जाकर डीईसी और अलमेंडाजोल गोली की निर्धारित खुराक उम्र के अनुसार खिलाएंगे। कार्यक्रम 14 से 21 दिसंबर तक चलेगा। फाइलेरिया की जांच के लिए लोग ब्लड देने के लिए तैयार रहें। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत सदर अस्पताल की एएनएम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर बुके देकर किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. जेपी सांगा, डॉ. हेंमंत कुमार, डॉ. सुगेंद्र साय, डॉ. सौरभ प्रसाद, डॉ. आशा लकड़ा, नीलम कुमारी, विनोद कुमार सिंह, जयंत देव सिंह, प्रदीप मिश्रा, नीलम प्रभा केरकेट्टा, सुकरा उरांव, अनिल प्रसाद, शर्मिला शर्मा, राजीव कुमार, जयपाल महली, सुनील कुमार, सदानंद महतो, सुरेश प्रसाद समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

घातक बीमारी है फाइलेरिया : डॉ. बीके थापर

डॉ.बीके थापर ने कहा कि फाइलेरिया घातक बीमारी है। फाइलेरिया के कीटाणु आंखों से नहीं दिखते हैं। कीटाणु शरीर में छीपे रहते हैं और 10 से 12 वर्षों तक शरीर म