- Hindi News
- पार्षद ने की पाइप लाइन विस्तारीकरण की मांग
पार्षद ने की पाइप लाइन विस्तारीकरण की मांग
गुमला. नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 19 वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, जवाहर नगर, पंडित मोहल्ला डिसलरी मोहल्ला में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड पार्षद शैल मिश्रा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर डीएसपी रोड के उक्त इलाकों में शीघ्र पाइप लाईन विस्तारीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, जवाहर नगर, पंडित मोहल्ला डिसलरी मोहल्ला आदि ड्राई जोन के रूप में चिन्हित किए गए हैं। उक्त क्षेत्रों में पाइप लाईन के विस्तारीकरण की मांग पूर्व में की जा चुकी है, परंतु अब तक विस्तारीकरण आरंभ नहीं होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल का संकट झेलना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 19 के अंतर्गत एसएस हाई स्कूल रोड में दुर्गा पूजा के पूर्व आंशिक रूप से पाइप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया था, परंतु उसके बाद से कार्य बंद करा दिया गया है।