बच्चों के बीच बांटी सामग्री
गुमला . श्रीसर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह, गुमला शाखा के महिला संगठन की ओर मूक बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय सिलम में शनिवार को गोष्ठी कर सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर बच्चों को गर्म टोपी, मफलर, फल, ब्रेड, जैम एवं बिस्किट दिया गया। समिति के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि समूह द्वारा संचालित 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत महिला संगठन की ओर से मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय सिलम में लघुगोष्ठी कर बच्चों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता, नम्रता सिन्हा, मीरा विश्वकर्मा, ज्योति सिन्हा, गायत्री महापात्रा, लक्ष्मी दास, क्षमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, पद्मिनी दास, रेखा दास, नीलम केशरी, मांडवी रानी, लिपिका नंदा आदि ने अहम भूमिका निभाई।