पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनम्रता, दीनता उदारता का परिचय देता है क्रिसमस

विनम्रता, दीनता उदारता का परिचय देता है क्रिसमस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमस विनम्रता, दीनता और उदारता का परिचय देता है। उक्त बात गुमला ग्राम उत्थान केंद्र की सिस्टर रेजीना खेस ने चैनपुर के डाक बंगला परिसर में आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि माता मरियम अपने बेटे को एक गोशाला में जन्म दिया, जिसके चलते प्रभु यीशु आगे चलकर महान हुए। प्रभु यीशु अपने जन्म के लिए राजमहल नहीं गोशाला को चुना, जिससे पता चलता है कि वे गरीबों के लिए इस धरती पर जन्म लिए और गरीबों का दुख हरा है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु दीन-दुखियों का मसीहा हैं। आज मिलन समारोह में दूर दराज से आए मसीही धर्मावलंबी बाईबल को पढ़ने का प्रयास करें, जिसमें प्रभु यीशु की वाणी का अनुशरण करें। जन्म के बाद से ही प्रभु यीशु को कठोर तपस्या करने की जरूरत पड़ी। वहीं सभी मानव जाति के लिए अपने बेटे का बलिदान माता मरियम ने दिया है। ख्रीस्त मिलन समारोह में हमें एक जगह बैठकर प्रभु यीशु के प्रेम, नम्रता और दया का विचार पैदा करना है। मौके पर सुशीला बेक, रोजालिया टोप्पो, अनीता चिक बड़ाईक, अल्बेटीना टोप्पो, विमला तिर्की, दिव्या केरकेट्टा, इरमीना कुजूर, सेवेस्सियानी एक्का, सुषमा कुजूर, शांता कुजूर, ओलिभा टोप्पो, इलिजा टोप्पो, सुमंती तिग्गा, बेरोनिका टोप्पो, हेरमन टोप्पो आदि मौजूद थे।