गरीबों के बीच बांटे गर्म वस्त्र
गुमला. पूर्वचेंबर अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार चीनी ने शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के करौंदी नायक टोली गांव में 35 गरीब बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। मौके पर रमेश कहा कि गरीबों की पीड़ा देख गर्म वस्त्र बांटने का निर्णय लिया हूं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा और कई गरीब बस्तियों में भी गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाएगा।