पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सॉफ्ट टारगेट रहा है ग्रामीण बैंक

सॉफ्ट टारगेट रहा है ग्रामीण बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुमला/पालकोट

पालकोटथाना से लगभग सात किमी दूर बघिमा पंचायत के झारखंड ग्रामीण बैंक अपराधियों का सॉफ्ट टारगेट रहा है। इससे पहले भी अपराधी इस बैंक को चार बार लूट चुके हैं। बुधवार को भी बैंक लूटने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए गुमला की ओर भाग गए। बैंक में कई बार लूट की घटनाएं होने के बाद भी सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

पहले हुई लूट के बाद बैंक अधिकारियों को सीसी टीवी कैमरा, सायरन बैंक के प्रवेश द्वार पर लोहे की जंजीर लगाने का निर्देश दिया गया था। परंतु बैंक में तो सीसी टीवी कैमरा सायरन लगाया और ही प्रवेश द्वार पर जंजीर। पुलिस का मानना है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा या सायरन रहने से लुटेरे पकड़े जाते। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि प्रखंड मुख्यालय से सात किमी दूर इस बैंक में प्रत्येक दिन लाखों रुपए का व्यवसाय होता है, लेकिन बैंक में एक भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। बहरहाल लूट की घटना के बाद पुलिस फिर से लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना की छानबीन करने बैंक पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा सायरन लगाने के लिए कहा गया था। मगर आज तक बैंक में कुछ भी नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरा लगे रहने पर वीडियो फुटेज के माध्यम से अपराधियों तक पुलिस पहुंच सकती थी। बताया जाता है कि बैंक लूटने के लिए पहुंचे तीन अपराधियों में से दो अपराधी बैंक के अंदर गए थे। जबकि तीसरा अपराधी बैंक के नीचे बाइक स्टार्ट कर दोनों सहयोगियों का इंतजार कर रहा था। बैंक लूटने के बाद दोनों अपराधियों के नीचे पहुंचने के बाद तीनों अपराधी बाइक से गुमला की ओर भाग निकले।

ग्राहक को कर लिया था कब्जे में : मैनेजर

बैंकके मैनेजर विजय कुमार झा ने बताया कि दिन के करीब एक बजे वे अपने काउंटर में वृद्धा पेंशन के पासबुक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो अपराधी हथियार के साथ बैंक के अंदर आए। अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहक हीरलाल बड़ाईक को कब्जे में लेकर जबरन कैश काउंटर की ओर ले गए और कैश काउंटर में रखे सारे रुपए लूटकर भाग निकले।

अपराधियोंने कनपटी पर तान दी पिस्तौल : हीरालाल

अपराधियोंद्वारा कब्जा में लिए गए ग्राहक हीरालाल बड़ाईक ने बत