पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर दी गई कानूनों की जानकारी

मानवाधिकार दिवस पर दी गई कानूनों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिकसेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सचिव यशवंत प्रकाश ने बताया कि 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के रूप में संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने मानवाधिकार, शिक्षा का अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पर चर्चा की। लिंग, धर्म, जाति के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया जा सकता है। शिक्षा अधिकार की चर्चा करते हुए कहा कि छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दिया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गठन लोगों को कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए किया गया है।

मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार साहू, बिंदेश्वर गोप ने भी उपभोक्ता कानून, दहेज कानून आदि पर जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव त्रिभुवन शर्मा भी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार पांडेय एवं मंच संचालन प्रभारी योगेंद्र कुमार ने किया। जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी रणसुमन सिंह ने दी।