पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे पढ़ाई में रहें कमजोर : सोरेंग

बच्चे पढ़ाई में रहें कमजोर : सोरेंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | खड़ियासमाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन भदौली सिसई बसिया राेड में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. मेरी सोरेंग ने कहा कि पुराने जमाने में लोग गुरुकुल में रहकर पढ़ाई करते थे। आज पढ़ाई की व्यवस्था हर जगह है, इसके बावजूद हमारे बच्चों का रुझान पढ़ाई की तरफ नहीं है। वे पढ़ने लिखने में कमजोर नहीं रहें इसलिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर बन्धु खड़िया, कलावती देवी, दिनेश खड़िया, सोहर राजेश खड़िया, मंगरा खड़िया, नंदकिशोर खड़िया, बिरसा खड़िया, हेमंत खड़िया समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।