पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जारी में थीम बेस कार्यक्रम

जारी में थीम बेस कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला |युवाओं कीसुदृढ़ता एवं कर्मठता से ही शिक्षा, स्वरोजगार एवं विकास हो सकता है। उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र के एकाउंटेंट सुरीना टेटे ने कल्याणकारी मानव विकास संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के गोस्सनर उच्च विद्यालय आमगांव में थीम बेस कार्यक्रम में कही। गोस्सनर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन एक्का ने भी अपने विचार रखे। थीम बेस कार्यक्रम का संचालन कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के बागवानी समन्वयक बिहारी लोहरा ने की। मौके पर जागरूकता शपथ लिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रेम निहार टोप्पो, एनवाईसी सुरेश बेक, अडोन टोप्पो, आशा, प्रतिमा बाखला, संतोष सिंह तथा युवा क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।