पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉड से मारकर किया घायल

रॉड से मारकर किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामडारा | कामडाराथाना क्षेत्र के ग्राम हाफू निवासी छोटू मांझी को गांव के ही बालचंद साहू ने रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में छोटू मांझी को बसिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार छोटू मांझी बालचंद साहू दोनों एक यात्री बस पर सवार होकर गुमला जा रहे थे। इसी बीच कुम्हारी गांव के समीप दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बालचंद ने बस में रखे रॉड छोटू के चेहरे पर प्रहार कर दिया। रॉड छोटू के गाल के अंदर घुस गई। स्थिति को देख बस चालक कंडक्टर ने छोटू को बसिया रेफरल अस्पताल के पास उतार दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कामडारा पुलिस ने बसिया पुलिस के सहयोग से बालचंद को पालकोट के निकट धर दबोचा।