- Hindi News
- कांग्रेस कार्यालय पर कब्जा करने सामान की चोरी का आरोप
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जा करने सामान की चोरी का आरोप
>कांग्रेसियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
भास्करन्यूज | गुमला
गुमलाजिला के कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को डीसी को ज्ञापन सौंपकर सुरेंद्र सिंह और उनकी प|ी पूनम देवी पर एसएस हाई स्कूल रोड स्थित कांग्रेस भवन में कब्जा करने और भवन से सामान की चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नेताओं ने कहा है कि खाता संख्या 272, प्लॉट नंबर 659, रकबा 0.37 डिसमिल मौजा गुमला का इस्तेमाल सन् 1932 से पहले से कांग्रेस पार्टी का कार्यालय आदिम जनजाति सेवा केंद्र के रूप में किया जाता रहा है। कांग्रेस के इस कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का आगमन हो चुका है। आदिवासियों के महान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कार्तिक उरांव की आस्था भी इस जगह से जुड़ी रही है। यहां समय-समय पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। साथ ही कार्यालय का संचालन निर्बाध स्थायी रूप से हो रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस के इस कार्यालय का उपयोग स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए भी किया गया है। देश की आजादी से पहले गुमला में स्कूल की कमी के कारण तत्कालीन कांग्रेसी पदाधिकारियों ने जनता की मांग पर उक्त भूखंड पर स्कूल संचालन की अनुमति दी थी। जिसका टाउन स्कूल के नाम से नामकरण किया गया, जो आरएस खतियान में भी दर्ज है। कांग्रेस कार्यालय में बनाए गए टाउन स्कूल कृष्णा छात्रावास की देखरेख की जिम्मेवारी नारायण जी को दी गई थी। इसके बाद अनिरुद्ध सिंह को दी गई। परंतु अनिरुद्ध सिंह के निधन के बाद इनके वारिस सुरेंद्र सिंह और उनकी प|ी पूनम देवी बिना कोई जिम्मेवारी निभाए अवैध रूप से कब्जा कर इस्तेमाल कर रहे हैं। जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों ने कांग्रेस कार्यालय के मुख्यद्वार पर लोहे का गेट लगवा दिया है। कार्यालय में रखे सामान की चोरी कर ली है। साथ ही किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने पर नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। झूठा मुकदमा कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जेल भेज देने की धमकी दी जा रही है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामनिवास प्रसाद, उपाध्यक्ष मानिकचंद साहू, रमेश कुमार चीनी, महामंत्री अकिल रहमान, जिला महासचिव अरुण कुमार, अमृता भगत, अनुसूचित जाति के चेयरमैन विष्णु राम, सचिव मिनाजउद्दीन, संतोष कुमार गुप्ता, आश