पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर ने की बस किराया कम करने की मांग

चैंबर ने की बस किराया कम करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमलाचैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मो सब्बू सचिव हिमांशु केशरी ने जिला बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव को पत्र लिखकर बस भाड़ा कम करने की मांग की है। चैंबर के पदाधिकारियों ने पत्र में कहा है कि डीजल का कई बार दाम घट चुका है। इसके बाद भी बस का भाड़ा कम नहीं किया गया। जबकि अन्य जगहों पर बस भाड़ा कम होने की सूचना है। बस भाड़ा कम नहीं होने से व्यापारियों आम जनता में काफी रोष है। चैंबर की ओर से एक माह पहले एसडीओ नेहा अरोड़ा को ज्ञापन देकर बस भाड़ा कम करने की मांग की गई थी।

एसोसिएशनने अन्य मूल्य वृद्धि गिनाई : बसऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ओमप्रकाश गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बस भाड़ा के संबंध में चर्चा की गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि बस भाड़ा को लेकर डीजल के मूल्यों की कमी होने की चर्चा की जा रही है जबकि इस व्यवसाय में अन्य खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पहले इंश्योरेंस में 30 से 35 हजार रुपए लगते थे। अभी 55 से 60 हजार रुपए लगते हैं। एक अप्रैल से सरकार द्वारा वाहन में लगने वाले शुल्कों में तीन सौ फीसदी वृद्धि की गई है। इसके अलावा बस के बॉडी निर्माण, मेकेनिकल चार्ज, टायर, मोबिल, चेसिस, पार्ट्स आदि के मूल्यों में वृद्धि हुई है। साथ ही आए दिन बंदी, सड़क जाम, जबरन चंदा वसूली आदि समस्याओं से बस मालिकों को जूझना पड़ता है। सरकार ने वाहनों की उम्र सीमा 15 वर्ष निर्धारित की है। 15 वर्ष बाद 20 से 25 लाख की गाड़ी कबाड़ी में बिकती है। ऐसी परिस्थिति में बस एसोसिएशन प्रशासन से डीजल को छोड़ अन्य बढ़े हुए मूल्यों की वृद्धि में अंकुश लगाने की मांग करती है। बैठक में मधुप कुमार मधुकर, मनोज मंत्री, शिव सोनी आदि उपस्थित थे।