पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदारों को नहीं मिला सात माह से वेतन

चौकीदारों को नहीं मिला सात माह से वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> अंचल कार्यालय और गुमला का लगा रहे हैं चक्कर

भास्करन्यूज | सिसई

सिसईथाना क्षेत्र के 35 चौकीदारों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। इससे चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वेतन के लिए वे अंचल कार्यालय, झारनेट गुमला तो कभी वरीय पदाधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं।

अंचल कार्यालय पहुंचे चौकीदार परमेश्वर उरांव, गेंदा उरांव, सीता उरांव, बुधवा उरांव, प्रसाद उरांव, बाबूराम गोप, सुकरू उरांव, लछू उरांव, सुरेन्द्र बड़ाईक, किशोर महली, अनमोल अजीत बेक ललवा महली ने बताया कि पिछले दो माह से वे विभाग का चक्कर काट रहे हैं। जबकि जिला से 18 अक्टूबर को ही वेतन की राशि 78 लाख रुपए अंचल कार्यालय को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद भुगतान में टालमटोल किया जा रहा है। गंगा राम गोप और शिवचरण महली ने बताया कि उन्हें दो साल से वेतन नहीं मिला है। इस कारण 40-50 हजार रुपए के ऋण में दब चुके हैं। वहीं एकअम्बा बीट के चौकीदार सुकरू उरांव ने बताया कि मेरी बेटी की शादी होने वाली है। जमीन बंधक रखने और गाय-बैल बेचने पर मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्याशंकर ने कहा कि चौकीदारों का वेतन समय पर मिले। चौकीदार पुलिस का सबसे मजबूत आधार तंत्र है। समय पर वेतन मिलने पर वे ड्यूटी कैसे कर पाएंगे। वहीं अंचल अधिकारी निशा सिंह ने बताया कि चौकीदारों का वेतन ट्रेजरी चला गया है।